इस आर्टिकल में हम सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय जानेंगे तथा उनके बचपन, करियर, क्रिकेट रिकॉर्ड, आईपीएल, और जिंदगी के अन्य जरूरी बातों को भी जानेंगे।
हर कोई अपने जीवन में सफलता के शिखर पर पहुचना चाहता है, लेकिन उस शिखर पर पहुचने के लिए जिन संघर्षो से गुजरना पड़ता है, वो बहुत कम ही लोग कर पाते है, वही होते है जो भीड़ से अलग होते है और सभी के उपर अपनी कभी न मिटने वाले बेहतरीन छाप छोड़ते है। इस आर्टिकल में हम एक ऐसे भी भारतीय युवा तथा मझे हुए क्रिकेटर के जीवन में जानेंगे। जिन्होंने सभी से अपने प्रदर्शन का लोग मनवाया है, कहते है की सफलता के लिए टेलेंट और मेहनत दोनों ही जरुरी होते है।
इस आर्टिकल में हम ऐसे ही खिलाडी की बात कर रहे है, जिनमे टेलेंट तो कूट – कूटकर भरा हुआ है और साथ ही उन्हें कड़ी मेहनत करने की अच्छी शुरु से ही है। इस आर्टिकल में हम सूर्यकुमार यादव के के बारे में जानेंगे। क्योकि प्रत्येक क्रिकेट प्रेमी के मन में सूर्यकुमार यादव की जीवनी जानने की जिज्ञासा रहती है।
सूर्यकुमार यादव बायोग्राफी
1 |
Full Name |
SuryaKumar Ashok Yadav |
2 |
Birth Date |
14 September ( 1990 ) |
3 |
Birth Place |
Mumbai, Maharastra, India |
4 |
Father / Mother |
Ashok Kumar Yadav / Swapna Yadav |
5 |
Educational Qualification |
Bachelor of Commerce ( B.Com ) |
6 |
Height |
180 cm ( 5’11” ) |
7 |
Weight |
75 Kg’s |
8 |
Wife |
Devisha Shetty |
9 |
Net Worth |
22 Cr. ( $3 Million ) |
10 |
Nationality |
Indian |
सूर्यकुमार यादव का बचपन तथा परिवार
वैसे आप आज जिस Sky यानि की सूर्यकुमार यादव को बड़े बड़े और अतरंगी क्रिकेटिंग शॉट खेलते हुए देखते है। उनका जन्म 14 सितम्बर सन 1990 में मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। सूर्यकुमार यादव के पिता का नाम अशोक यादव है जो की BARC में इंजीनियर के पद पर कार्य करते थे और इनकी माँ का नाम स्वप्ना यादव है, सूर्य को बचपन में क्रिक्रिकेट के साथ साथ बैडमिंटन में भी रूचि थी।
जब सूर्य छोटे थे तब इनके पिता वाराणसी से मुंबई शिफ्ट हो गये थे। क्योकि इनके पिता का ट्रान्सफर मुंबई में हुआ था,सूर्य अपने बचपन के दिनों में मुबई की गलियों में ही क्रिकेट खेलते हुए बड़े हुए है। जब सूर्य मात्र 10 वर्ष के थे तब इनके पिता ने सूर्य की खेलो के प्रति रूचि को देखते हुए, उन्हें BARC में चल रहे क्रिकेट केम्प में भेजा था, जिसके बाद सूर्य ELF Vengskar Academy में अपनी ऐज ग्रुप के साथ क्रिकेट खेलते थे, चलिए अब हम सूर्य की पढाई के बारे में जानते है।
शिक्षा तथा शुरूआती जीवन
चूँकि सूर्य के पिता एक इंजीनियर थे, उन्होंने सूर्या के खेलो की रूचि को प्रभावित न करते हुए, उनका ध्यान पढाई पर भी अच्छे से लगाया था। सूर्या ने अपनी शुरूआती पढाई Atomic Energy Central School, Mumbai से की थी। सूर्या शुरुआत से ही एक एक्टिव और खेलो के प्रति समर्पित बच्चे रहे है, अपनी शुरूआती पढाई पूरी करने के साथ साथ वह क्रिकेट में भी अपने खेल को सुधार रहे थे।
इसके बाद उन्होने Atomic Energy Junior College तथा Pillai College of Arts, Commerce and Science, Mumbai से की थी। हालाँकि अपने कॉलेज के दिनों में भी पढाई से अधिक ध्यान क्रिकेट पर लगाते थे, चलिए अब हम सूर्या के क्रिकेटिंग करियर और शुरूआती संघर्ष के बारे में जानते है।
सूर्यकुमार यादव का क्रिकेट करियर और संघर्ष
चूँकि सूर्या शुरुआत से ही क्रिकेट के प्रति जुनूनी थे, वह क्रिकेट अकेडमी में खेलते हुए, प्रत्येक दिन अपने खेल को बेहतर बना रहे थे। उनके कोच बताते है की सूर्या शुरुआत से अपनी उम्र के बच्चो से अलग तरह से क्रिकेट को खेलते और महसूस भी करते थे। वह क्रिकेट में होंने और न होने वाली चीजों के बारे में जानने के लिए जिज्ञासु रहते थे।
सूर्या क्रिकेट की हर बारीक़ से बारीक़ चीज़ को सीखने के लिए हमेशा ही तैयार रहते थे।
उन्होंने अकेडमी में खेलते हुए ही यह ठान लिया था, की चाहे कुछ भी हो जाए उन्हें इसी फील्ड में अपना करियर बनाना है। चूँकि शुरुआत से ही सूर्या एक प्रतिभावान खिलाडी थे, बस देर इस बात की थी की कोई उनकी प्रतिभा को पहचाने और उन्हें आगे खेलने के लिए मौके प्रदान करे। चंद्रकांत पंडित वो नाम था जिन्होंने सूर्या की प्रतिभा को तराशने और आगे मौके देने का काम किया था। उनके कोच की देखरेख और क्रिकेट के प्रति अपने जूनून के कारण अब सूर्या का खेल बहुत अधिक अच्छा हो गया था।
सूर्यकुमार यादव का क्रिकेट करियर
- वर्ष 2010 -11 में सुर्याकुमार यादव ने मुंबई की ओर से खेलते हुए दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्राफी में अपना पहला मैच खेला था, सूर्यकुमार मुंबई की ओर से खेलने वाले उस मैच में अकेले ऐसे बल्लेबाज थे, जिसने 50 रन या उससे अधिक का स्कोर बनाया था, सूर्या निरंतर ही अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करते चले गये। जिसकी वजह से उन्हें मुंबई की रणजी टीम का रेगुलर सदस्य बना लिया गया था।
- चूँकि 2011 के बाद से सूर्यकुमार यादव के क्रिकेटिंग करियर में बहुत से उतार चढ़ाव आये, लेकिन उन्होंने कभी भी इन्हें अपने खेल के बीच में नही आने दिया। जिसके बाद अक्टूबर 2018 में देवधर ट्राफी के लिये सूर्यकुमार को India C टीम के सदस्य के रूप में चुना गया था, यहा उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया था, जिसके बाद दोबारा से सूर्यकुमार को साल 2019-20 में देवधर ट्राफी के लिए India C टीम में चुना गया था।
सूर्यकुमार ने देवधर ट्राफी में मिले हुए मौको को अच्छी तरह से भुनाया था, सूर्या ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित भी किया था, जिसके बाद साल 2020-21 की सय्यद मुश्ताक अली ट्राफी में सूर्यकुमार यादव ने मुंबई की कप्तानी भी की थी, मुश्ताक अली ट्राफी में सूर्यकुमार ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित भी किया था।
कुछ तथ्य
- 14 मार्च, वर्ष 2021 में सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी – 20 सीरिज में अपने टी – 20 करियर में डेब्यू किया था।
- इसके बाद 18 जुलाई वर्ष 2021 में ही सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाड़ खेलते हुए वनडे में अपना डेब्यू किया था।
वर्तमान में सूर्यकुमार यादव आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस के निरंतर और प्रमुख खिलाडी है।
आईपीएल में सूर्या अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचते है, वर्तमान में अक्टूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्डकप में सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम का हिस्सा है, हम जल्द ही सूर्यकुमार यादव को टी- 20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए देखेंगे।
अचीवमेंट्स
- वर्ष 2011-12 में सूर्यकुमार ने रणजी ट्राफी में ओडिशा के खिलाफ खेलते हुए बेहतरीन दोहरा शतक बनाया है।
- सूर्यकुमार यादव ने साल 2010-11 में MA Chidambaram Trophy में खेलते हुए एक सीजन में सबसे अधिक 1000 रन बनाये है।
- वर्ष 2011-12 की रणजी ट्राफी में सूर्यकुमार यादव मुंबई की ओर से एक सीजन में सबसे अधिक 754 बनाने वाले खिलाडी है।
वर्तमान में सूर्यकुमार यादव टी-20 वर्ल्डकप के लिए भरतीय टीम का हिस्सा है।
हमें आशा है की सूर्यकुमार भरतीय टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे और अपने किकेट करियर को भी उनके नाम की ही तरह आसमान की ऊंचाईयो में लेकर जायेंगे, सूर्यकुमार वर्तमान में भारतीय टीम के लिए अपने करियर की शुरुआत ही कर रहे है।
भविष्य में उन्हें उनकी प्रतिभा के लिए कई सारे पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा।
सूर्यकुमार यादव का निजी जीवन
यदि हम सूर्यकुमार यादव के निजी जीवन के बारे में बात करे, तब हम आपको यह बता दे की शुर्यकुमार यादव ने वर्ष 2016 में देविषा शेट्टी से शादी की है। देविषा शेट्टी प्रोफेशन से एक डांस कोच है, सूर्यकुमार और देविषा की मुलाकात इन दोनों के कॉलेज के दिनों से ही थी, जिसके बाद दोनों ने 7 जुलाई, वर्ष 2016 में एक दुसरे को अपना जीवनसाथी स्वीकार किया है।
यह भी पढ़ें
महेंद्र सिंह धोनी जीवनी ( बचपन, करियर, रिकॉर्ड्स, कमाई )
रोहित शर्मा का जीवन परिचय तथा उनकी बायोग्राफी
ऋषभ पंत का जीवन परिचय ( Life, Career, records, Net worth )
ईशान किशन जीवनी ( संघर्ष, करियर, परिवार, कमाई )
मिताली राज जीवन परिचय ( बचपन, करियर, संघर्ष, कमाई )
स्मृति मंधाना जीवन परिचय ( बचपन, करियर, संघर्ष, रिकार्ड्स, कमाई )
नीरज चोपड़ा ( संघर्ष, शुरुआती जीवन, सफलता, रिकार्ड्स, कमाई )
निष्कर्ष
जिस तरह से सूर्यकुमार साधारण से परिवार से होकर क्रिकेटर बनने के अपने सपने को पूरा कर सकते है। उसी तरह से प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कड़ी मेहतन और खुद पर भरोसा रखते हुए हर वो मुकाम हासिल कर सकता है। जिसके बारे में वो सोच सकता है, हम आशा करते है की सूर्यकुमार यादव की जीवनी से आपको भी जीवन में कुछ असाधारण करने की प्रेरणा अवश्य ही मिली है।