पराग अग्रवाल अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विदेशी कंपनी टि्वटर में उच्च पद हासिल किया। यह भारत के लिए गौरव का क्षण है। इससे पूर्व सुंदर पिचाई जी ने गूगल का शीर्ष पद हासिल कर भारत को गौरवान्वित किया था। भारतीय छात्र अपने प्रतिभा के लिए विश्व भर में जाने जाते हैं। आज देश-विदेश में स्थापित उच्च प्रतिष्ठान तथा औद्योगिक क्षेत्र में उनका नाम शीर्ष पर रहता है, जिनमें से पराग अग्रवाल एक हैं।
प्रस्तुत लेख में पराग अग्रवाल जिन्होंने नवंबर 2021 में ट्विटर का CEO पद हासिल किया के विषय में अधिक से अधिक जानकारी हासिल करने की कोशिश करेंगे।
पराग अग्रवाल जीवनी एवं बायोग्राफी
उनका संक्षिप्त विवरण तालिका के माध्यम से –
नाम | पराग अग्रवाल |
पिता का नाम | NA |
माता का नाम | NA |
जन्म तिथि तथा स्थान | 1984 मुंबई |
शिक्षा | IIT मुंबई |
पत्नी का नाम | विनीता अग्रवाल |
पुत्र तथा पुत्री | अंश |
जाति | बनिया |
सैलरी | 250000 डॉलर |
राष्ट्रीयता | अमेरिका |
नौकरी | टेक्नोलॉजी एग्जीक्यूटिव |
टि्वटर में शामिल | 29 नवंबर 2021 |
पराग अग्रवाल का ट्विटर अकाउंट | टि्वटर अकाउंट खोलें |
पराग अग्रवाल बचपन
घरवालों के अनुसार पराग को कंप्यूटर बचपन से अधिक प्रिय है। वह एक दिन भी इसके बिना नहीं रहते, उन्हें किताब का अध्ययन करना अधिक रूचि कर लगता है। उनकी लगन और प्रतिभा से परिवार बचपन में ही परिचित हो गए थे, इसलिए वह कंप्यूटर के विषय में पराग को कभी नहीं टोका। परिवार ने बचपन में ही अंदाजा लगा लिया था कि यह कुछ बड़ा ही करने वाला है उनकी भविष्यवाणी सच साबित हुई।
पराग अग्रवाल शिक्षा
ट्विटर के नवनियुक्त सी.ई.ओ (CEO) पराग अग्रवाल आई.आई.टी (IIT) मुंबई से पढ़े हैं उन्होंने 2011 में CTO के रूप में ट्विटर (Twitter) में शामिल हुए थे उसके बाद उन्होंने कई उच्च कंपनियों में काम किया जैसे माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) एटी&टी, याहू (yahoo) प्रमुख है।
29 नवंबर 2021 को माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के सी.ई.ओ पद से जैक डोर्सी ने अपना इस्तीफा सौंपा, इसके पश्चात बोर्ड ने पराग अग्रवाल पर अपना भरोसा जताते हुए कंपनी का नया सी.ई.ओ नियुक्त किया। इस उपलक्ष में पराग ने बोर्ड का धन्यवाद किया। साथ ही जैक डोर्सी को मेंटर के रूप में अपना धन्यवाद अदा करते हुए कहा- मैं सभी का आभारी हूं कि उन्होंने हमारे काम को महत्व दिया।
आज हमें पूरा विश्व देख रही है, उनके लिए अलग-अलग विचार और समाचार होंगे क्योंकि वह हमारे भविष्य की परवाह करते हैं। मैं इसके लिए सभी का धन्यवाद करता हूं।
Parag Agrawal age
पराग अग्रवाल जी का जन्म मुंबई में सन 1986 में हुआ इसके अनुसार वह फिलहाल 2021 में लगभग 35 साल के हैं इतनी कम आयु में उन्होंने जो मुकाम हासिल किया वह निश्चित रूप से गौरव और उत्साह का विषय है।
Parag Agrawal Religion ( पराग अग्रवाल का धर्म )
धर्म के आधार पर पराग हिंदू सनातन धर्म को मानते हैं, साथ ही वह बनिया जाति से आते हैं जिसमें व्यापार को अहम माना जाता है। भारत में व्यापार के लिए मारवाड़ी तथा गुजराती लोग अधिक प्रसिद्ध है। इस समुदाय/वर्ग का व्यापार में विश्वव्यापी बोलबाला रहता है। भारत के अधिक कारोबारी इसी समुदाय से देखने को मिलते हैं।
Parag Agrawal Wife
विनीता अग्रवाल इनकी पत्नी का नाम है जिनका टि्वटर अकाउंट है – विनीता अग्रवाल का ट्विटर अकाउंट देखने के लिए क्लिक करें
Parag Agrawal Son
विदेश में उच्च पद पर कौन-कौन भारतीय काम कर रहे हैं
भारतीय छात्र किसी भी क्षेत्र में उच्च प्रतिभा के साथ कार्य करते हैं, उनकी प्रतिभा का सम्मान सभी जगह किया जाता है। भारतीय छात्रों का विदेश की बड़ी-बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी में दबदबा कायम है। जिसमें सुंदर पिचाई, सत्या नडेला, शांतनु नारायण, रेवती अद्वैत, निकेश अरोड़ा है।
यह सभी गूगल (google), माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), आईबीएम (IBM), एडोब (adobe) आदि प्रमुख कंपनियों में शीर्ष पर है।
पराग अग्रवाल और श्रेया घोषाल Parag Agarwal Shreya Ghoshal
दिसंबर 2021 के पहले सप्ताह में यह सुर्खियां काफी जोर पकड़ा जब श्रेया घोषाल (भारतीय गायिका) के टि्वटर फॉलोअर ने श्रेया घोषाल और पराग अग्रवाल की पुरानी तस्वीर जो लगभग दस साल पुरानी थी। उस फोटो को निकालकर दोनों की दोस्ती को सुर्खियों में ला दिया।
यह ट्वीट वायरल होते ही श्रेया घोषाल ने उस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम करीब दस साल पहले का है। यह दोस्ती हमारी बचपन से है। उन्हें घूमना-फिरना और नए व्यंजन खाना पसंद था, जिसे हम लोग काफी उत्साह से आनंद पूर्वक इस क्षण को गुजारा करते थे। यह फोटो जन्मदिन की थी जब श्रेया घोषाल ने पराग को जन्मदिन की शुभकामना के लिए संदेश भेजा था।
इतना ही नहीं पराग अग्रवाल श्रेया की प्री वेडिंग समारोह में भी शामिल हुए थे।
संबंधित जीवनी भी पढ़ सकते हैं
नेहा कक्कड़ जीवनी ( बचपन, शिक्षा, करियर, उपलब्धि, कमाई )
समापन
सपना कितना ही बड़ा क्यों ना हो उसे अवश्य सफल किया जा सकता है बशर्ते आपकी इच्छा शक्ति तीव्र और मजबूत हो इसका एक जीवंत उदाहरण पराग अग्रवाल है। बचपन से ही इन्होंने कंप्यूटर में अपना भविष्य देखा था और कुछ बड़ा करने का निश्चय किया आज उनका देखा हुआ सपना सफल साकार हुआ। आज उनका परिवार ही नहीं अपितु पूरा भारत वर्ष उन पर गर्व कर रहा है। आप भी अपने सपनों को मजबूत इच्छाशक्ति से प्राप्त कर सकते हैं।
आशा है यह लेख तथा जानकारी पसंद आई हो अपने सुझाव और विचार कमेंट बॉक्स में लिखें। किसी भी प्रकार की सुधार की संभावना हो सकती है कृपया हमें सूचित करें।
Thanks to share informative post regarding Parag Aggrwal