कियारा आडवाणी जीवनी ( Kiara advani biography in Hindi )

आज के लेख में हम जानेंगे कियारा आडवाणी का सम्पूर्ण जीवन परिचय ( Kiara advani biography in Hindi ) जो जानी-मानी उभरती अभिनेत्री है। आज उनकी अभिनय के लाखों करोड़ों प्रशंसक हैं।

उनका सफर फिल्म जगत में आसान नहीं था , किंतु उन्होंने निरंतर संघर्ष कर उस मुकाम को प्राप्त किया जो साधारण सोच के व्यक्ति के लिए मुश्किल है।

इस लेख में हम कियारा आडवाणी के संपूर्ण जीवन पर एक प्रकाश डालने का प्रयास कर रहे हैं।

नाम  कियारा आडवाणी 
जन्म तिथि  31 जुलाई 1992 मुंबई 
शिक्षा  स्नातक 
माता का नाम  जेनेविज जाफरी 
पिता का नाम  जगदीप आडवाणी 
धर्म  सिंधी (हिन्दू) 
राष्ट्रीयता  भारतीय

कियारा आडवाणी – Kiara advani biography in Hindi

जीवन में सफलता केवल वही व्यक्ति प्राप्त कर सकता है ,जिसके पास टेलेंट और काबिलियत की कोई कमी न हो। बशर्ते उस व्यक्ति को वह मंच मिल सके जहा से वो अपनी प्रतिभा को सभी के सामने ला सके। कियारा आडवाणी भी उसी व्यक्तित्व की एक महिला है , जिन्होंने मंच मिलते ही अपने प्रतिभा को विश्व के पटल पर रखा।

उनके प्रशंसक तथा Followers आज करोड़ों में है , कारण पर एकमात्र उनकी काबिलियत ही है।

इस लेख /आर्टिकल में हम बात कर रहे उस सफल अभिनेत्री की जिन्होंने बहुत ही कम बॉलीवुड फिल्मो में अपनी प्रतिभा और हुनर दिखाकर बहुत ही कम समय में लोगो के दिलो पर राज करती है। MS Dhoni , Kabir Singh जैसी सुपरहिट फिल्मो के माध्यम से कियारा ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है।

जहां आपको बता दें  Kiara Advani ( कियारा आडवाणी ) के परिवार से कोई फिल्म जगत में नहीं है फिर भी उन्होंने अपने काबिलियत और मेहनत के बदौलत यह मुकाम हासिल किया है । कियारा ने बहुत ही कम समय में अपनी मेहतन और काम के प्रति सच्ची लगन के दम पर बॉलीवुड के साथ -साथ अपने जीवन में सफलता हासिल की।

आज कियारा अडवानी भारत के करोडो के दिलो पर राज करती है।

इस आर्टिकल में हम कियारा आडवाणी का जीवन परिचय तथा कियारा आडवाणी की सफलता की कहानी को करीब से जानेंगे।

कियारा आडवाणी का बचपन

  • कियारा आडवाणी का जन्म 31 जुलाई सन 1992 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था।
  • पिता का नाम जगदीप अडवानी है
  • कियारा आडवाणी के पिता मूल रूप से सिंधी है और उनकी मां मुस्लिम तथा ब्रिटिश मूल की हैं।
  • उनके पिता एक बिजनेसमेन थे।
  • कियारा की माँ का नाम जिनेविज अडवानी है जो एक शुरुआत में एक टीचर के रूप में काम किया करती थी।
  • कियारा आडवाणी का एक छोटा भाई विशाल आडवानी भी है।
  • दरअसल कियारा अडवानी का असली नाम आलिया आडवाणी था , जो की बाद में कियारा आडवानी हो गया।

कियारा आडवाणी की शिक्षा

  • कियारा आडवाणी ने अपनी शुरुआत की पढाई Cathedral & John Cannon School से की थी।
  • वह बचपन से ही पढाई में काफी होशियार थी।
  • शुरुआती पढाई करते समय ही कियारा को एक एक्ट्रेस बनना था। इ
  • सी के बाद कियारा ने 12 वी कक्षा में 92% प्रतिशत करने के बाद
  • उन्होंने Jai Hind Mass Communication College , Mumbai अपनी ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की थी।

कियारा आडवाणी फिल्मी जगत का सफ़र

अपनी पढाई पूरी होने के बाद अब बारी थी अपने सपनो को पूरा करने की इसलिए कियारा आडवाणी ने अपने कोलेज की पढाई पूरी होने ही मुंबई में स्थित अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल में एडमिशन ले लिया।

भले ही कियारा का सपना एक सफल एक्ट्रेस और मॉडल बनने का था।

लेकिन कियारा के पिता जगदीप आडवानी को कियारा का फ़िल्म में जगत में जाना ठीक नही लगता था।

वो कियारा को फ़िल्म जगत में नही जाने देना चाहते थे लेकिन 3 Idiots मूवी को देखने के बाद कियारा के पिता जगदीप आडवाणी ने उन्हें फ़िल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए हां कर दी।

यहां से कियारा को आगे बढाने के लिए उसे पूरा सहयोग भी किया।

इस तरह से कियारा ने फिल्मी जगत में अपनी एंट्री की चलिए अब आगे जानते है की किस तरह से कियारा को अपना पहली फ़िल्म में काम करने का मौका मिला।

पहले फ़िल्म में काम

कियारा आडवाणी ने भले ही फिल्मी जगत में दस्तक तो दे दी थी , लेकिन शरुआती समय कियारा के लिए बिलकुल भी आसान नही था।

भले ही कियारा आडवाणी के पास बहुत टेलेंट के साथ – साथ अच्छी एक्टिंग स्किल्स भी थी लेकिन शुरू -शुरू में तो कियारा को किसी तरह का कोई काम नही मिल रहा था।

जिससे कुछ समय के लिए ही सही कियारा आगे बढ़ने का सफर अब और भी मुश्किल लग रहा था।

लेकिन कड़ी मेहनत और अपनी काबिलियत के दम पर ही कियारा आडवानी को अपनी पहली फ़िल्म Fugly ( फुगली ) में काम करने का मौका मिला।

हालाँकि कियारा की पहली फ़िल्म कुछ खास कमाल नही कर सकी।

भले यह फ़िल्म दर्शको को बिलकुल भी रास नही आई थी।

लेकिन दर्शको द्वारा और सभी के द्वारा इस फ़िल्म में कियारा की एक्टिंग स्किल्स को नोटिस किया गया था।

इसके बाद कियारा ने अपनी पहली फ़िल्म के असफल होने के बाद से ही अपनी एक्टिंग स्किल्स में सुधार किया और अगली फ़िल्म को काफी सोच – समझकर करने का फैसला किया।

चलिए अब आगे जानते है की किस तरह से कियारा की दूसरी ही फ़िल्म से उन्होंने सभी को अपनी एक्टिंग से प्रभावित किया।

कियारा आडवाणी की सफलता –

भले ही कियारा की पहली फ़िल्म फुगली बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से असफल रही लेकिन कियारा ने हार नही मानी और उसके बाद 2 साल के लम्बे अरसे के बाद उन्हें MS Dhoni : The Untold Story में दिशा पटानी के साथ मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में काम करने के लिए चुन लिया गया।

कियारा आडवानी ने इस फ़िल्म में साक्षी धोनी ( धोनी की पत्नी ) का किरदार बहुत ही बेहतरीन तरीके से निभाया और एक्टिंग की बदौलत कियारा आडवाणी ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था।

इस सफल फ़िल्म के बाद से ही कियारा को नए – नए प्रोजेक्ट्स मिलना शुरू हो गये थे।

इसके बाद कियारा ने मशीन नाम की फ़िल्म की थी जो की बहुत बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी।

लेकिन कियारा ने समझदारी से काम लिया और यह फैसला किया की वो अब सिर्फ अच्छे प्रोजेक्ट्स पर ही काम करेगी।

जिसके बाद अर्जुन रेड्डी की रीमेक फ़िल्म Kabir Singh ( कबीर सिंह ) मूवी में कियारा को मुख्य अभिनेत्री के रूप में काम करने का मौका मिला।

कबीर सिंह मूवी को सभी के द्वारा खूब पसंद किया गया। कियारा की इस फ़िल्म ने साल 2019 में बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म भी बनी।

अपनी इस फ़िल्म की सफलता के बाद से ही कियारा ने बॉलीवुड तथा लोगो के दिलो में सफल अभिनेत्री में रूप में अपनी जगह बनाई।

 उनके द्वारा की गयी फिल्मे – Kiara Advani movie list

वर्ष  फिल्म का नाम  फिल्म में नाम  अन्य जानकारी 
2014 फगली देवी
2016 MS धोनी अनकही कहानी साक्षी सिंह रावत
2017 मशीन सारा थापर
2018 लव स्टोरीज मेघा
2018 भरत अने नेनु वासुमति
2019 विनया विधेय रामा सीता
2019 कलंक लज्जो
 2019 कबीर सिंह प्रीति सिक्का
 2019 गुड न्यूज मोनिका डिसूजा
2020 लक्ष्मी बम गीता वर्मा
 2020 शेरशाह डिम्पल चीमा
 2020 इंदु की जवानी इंदु

निष्कर्ष ( Conclusion )

कियारा आडवाणी की सफलता से यह सीखना चाहिए की भले ही हमें सप्पोर्ट करने के लिए हमारे माता -पिता है और हमारी आर्थिक स्थिति भी अच्छी है तब इसका अर्थ यह बिलकुल भी नही है की हमारी सफलता निश्चित ही है।

अपने जीवन में सफल होने के लिए अपने भीतर अच्छी स्किल्स को डेवलप करना चाहिए और जिस क्षेत्र में हमें सफल होना है उसमे हमें पूरी लगन से उस काम को करना चाहिए।

यदि व्यक्ति अपने काम को लगन और कड़ी मेहनत के साथ करते चले जाते है ,तब हमें अपने काम में सफलता अवश्य ही मिलती है।

हमें उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास भी है की आपको आज का यह आर्टिकल Kiara Advani का जीवन परिचय तथा Kiara Advani की Success Story अवश्य ही पसंद आई होगी।

1 thought on “कियारा आडवाणी जीवनी ( Kiara advani biography in Hindi )”

Leave a Comment

You cannot copy content of this page